तीज, जिसे हरियाली तीज या सिंधारा तीज के नाम से भी जाना जाता है, देवी पार्वती और भगवान शिव के मिलन का प्रतीक है। यह त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन, महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं, और अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
कलश मंडप में आयोजित तीज के उत्सव में, महिलाओं ने पारंपरिक रूप से लहरिया साड़ी पहनी और पेड़ों पर झूले डाले, और सखियों के साथ झूला झूलने का आनंद लिया। यह त्योहार महिलाओं के लिए एक-दूसरे के साथ खुशी और उत्साह साझा करने का एक शानदार अवसर होता है। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डा. शुभ्रा शर्मा, निशा शर्मा, प्रमिला शर्मा, पूजा अरोरा, ममता कांडपाल, सुधा राय, रश्मि शर्मा, रेखा, प्रीति शर्मा, मनी शर्मा, पूनम शर्मा, चंचल शर्मा, सुजाता शर्मा, वंदना डोभाल, सीमा नेगी, अजीता शर्मा, अनुपमा शर्मा, रीता कचौरिया, बीना शर्मा, पूनम पंत आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
