काशीपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी के उत्तराखंड प्रभारी सत्येंद्र अशोक का आज काशीपुर पहुंचने पर मुरादाबाद रोड स्थित भारतीय रिजॉर्ट में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में सत्येंद्र अशोक ने कहा कि उत्तराखंड में जिला पंचायत, बीडीसी, ग्राम प्रधान के चुनाव में पार्टी के द्वारा प्रत्याशी को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार जगह-जगह बैठक कर जिताने की अपील की जा रही है। साथ ही युवाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह द्वारा लगातार जसपुर, काशीपुर, बाजपुर के कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। विश्वास जताया कि पार्टी प्रत्याशी अवश्य ही जीत हासिल करेंगे। इस अवसर पर कुमाऊं प्रभारी लेखराज गौतम, जिला प्रभारी समर खान, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार, डॉ एमए राहुल, नाजिम मंसूरी, आफताब आलम, कमर अब्बास, ताहिर हुसैन, रजत सागर ,रजत सागर व सोनू सागर आदि मौजूद थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
