March 6, 2026
IMG_20250725_110505

काशीपुर। अत्यंत गौरव का विषय है कि 14 अगस्त के “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम को काशीपुर में आयोजित करने का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आश्वासन दिया गया है। इस वर्ष यह ऐतिहासिक कार्यक्रम काशीपुर में ही संपन्न होने की उम्मीद है। उक्त जानकारी देते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगर निगम महापौर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया है, जिनके अथक प्रयासों और नेतृत्व के कारण यह सम्मान काशीपुर को प्राप्त होने की प्रबल संभावना बनी है। श्री घई ने कहा कि महापौर दीपक बाली ने न केवल पंजाबी समाज, बल्कि सम्पूर्ण काशीपुर को वह अवसर दिलाया है, जिससे हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित इस ऐतिहासिक दिवस पर अपने पूर्वजों के बलिदान और पीड़ा को स्मरण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। राजीव घई ने कहा कि अब हमारा कर्तव्य है कि हम सभी एकजुट होकर इस आयोजन को स्मरणीय, गरिमामयी और प्रेरणादायक बनाएं, जिससे काशीपुर की प्रतिष्ठा प्रदेश और देश में और अधिक बढ़े।
श्री घई ने आमजन से आग्रह किया है कि इस आयोजन की सफलता हेतु अपने सहयोग, मार्गदर्शन और सक्रिय सहभागिता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *