March 6, 2026
Screenshot_2025-07-25-17-04-56-70

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विभागों में लोक प्रशासन की पारदर्शी एवं उत्तरदायी/भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बिना विभाग की अनुमति लिए अपने राजकीय कार्यों में सहयोग के नाम पर अपरोक्ष रूप से बाहरी व्यक्तियों (प्राईवेट व्यक्तियों) को अपने साथ में रखा जा रहा है। इससे शासन-प्रशासन की स्वच्छ एवं पारदर्शी छवि तो धूमिल होती है, साथ ही भ्रष्टाचार निवारण के संबंध में कर्मचारियों एवं आम जनता के मध्य नकारात्मक संदेश भी जाता है। इस संबंध में यदि ऐसा कोई प्रकरण प्रकाश में आता है तो ऐसे अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि शासन द्वारा राजस्व विभाग के समस्त कार्यालयो में लोक प्रशासन की पारदर्शी एवं उत्तरदायी/भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाये जाने हेतु प्रदत्त निर्देशो का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने स्तर से अधीनस्थ को निर्देशित करना सुनिश्चित करें, साथ ही राजस्व विभाग के अन्तर्गत अपने एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयो को शासन के उक्त निर्देशो का अनुपालन करने हेतु निर्देशित करते हुए लोक प्रशासन की पारदर्शी एवं उत्तरदायी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाये जाने हेतु प्रदत्त उक्त निर्देशो का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *