March 6, 2026
IMG-20250726-WA0145

काशीपुर। पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत कर माहौल अपने पक्ष में बनाये रखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से ग्रामीण मतदाताओं को अवगत कराया गया है। प्रथम चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के मतदान के लिए भी ग्रामीणों को उत्साहित किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के काशीपुर जिलाध्यक्ष बलकार सिंह ने बताया कि आगामी 28 जुलाई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के प्रति मतदाताओं को पूरी तरह जागरुक करते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील मतदाताओं से की जा रही है। बलकार सिंह ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए जारी चुनाव प्रचार आज सायं पांच बजे बंद हो जाएगा। उन्होंने इस चुनाव में भारी तादाद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला काशीपुर किसान मोर्चा की पूरी टीम ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *