March 6, 2026
IMG_20250728_173642

काशीपुर। चोरी के इरादे से व्यापारी के घर में घुसे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यहां जसपुर बस स्टैंड के समीप सुखदेव ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान चलाने वाले विशद मित्तल कुंडेश्वरी रोड पर जसपुर खुर्द स्थित एक कालौनी में परिवार सहित रहते हैं। रविवार की रात उनके घर में चोरी के इरादे से एक युवक घुस गया। इस दौरान विशद के पिता विपिन मित्तल, मां, पत्नी और दो बच्चे घर में थे। आरोप है कि घर के मुख्य गेट से अंदर घुसे युवक ने विशद की मां को सामने देखकर उनका गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह भागने लगा, तभी कालौनी के ही एक व्यक्ति ने उसे गेट पर दबोच लिया। साथ ही 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उधर कालौनीवासियों ने कालोनी स्वामी से मिलकर उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराते हुए सवाल किया कि कालौनी के मुख्य गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं तो अंजान व्यक्ति कैसे घुस गया, कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं है। वहीं आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *