काशीपुर। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. सुरुचि सक्सेना के मार्गदर्शन में इनरव्हील क्लब काशीपुर द्वारा प्रोजेक्ट हरीतिमा के अन्तर्गत देवर्षि पेपर मिल में पौधारोपण करते हुए लगभग 30 से अधिक पुष्प एवं छायादार पौधे रोपित किया गये। क्लब की अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने बताया कि हरीतिमा वर्ष भर चलने वाला प्रोजेक्ट है, जिसके तहत हर माह विभिन्न स्थलों पर पौधे लगाए जाने हैं। भविष्य में नगर निगम के साथ भी इस प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना है। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एडिटर प्राची अग्रवाल, सीजीआर निधि अग्रवाल, सचिव डॉ. निमिशा अग्रवाल, देवर्षि पेपर मिल से मनीषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, शोभा सिंघल, आईएसओ पूनम जोशी, रंजीता कौर, अंजलि गोयल, स्वाति अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
