March 6, 2026
Screenshot_2025-08-06-10-48-43-69

रुद्रपुर। भयंकर बारिश से कल्याणी नदी उफान पर होने से नदी किनारे जगतपुरा और मुखर्जीनगर के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। नगर निगम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे खतरा बना हुआ है। वहीं, इंद्र आदर्श कॉलोनी और मुख्य बाजार में भी जलभराव हुआ है। रुद्रपुर में कल्याणी नदी किनारे जलभराव जारी है। जगतपुरा की तीन गलियों से 15 परिवारों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। कई लोग अपने घरों की छतों पर है और जलभराव कम होने का इंतजार कर रहे हैं। मुखर्जीनगर के निचले इलाकों से कुछ परिवार सुरक्षित जगह भेजे गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुसने से सामान का नुकसान हुआ है, मगर अभी कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *