June 8, 2026
IMG_20250806_162736

रामनगर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया। सुबह के समय पहाड़ को जा रही रोडवेज बस नाले में फंस गई। बस चालक ने किसी तरह बस को नाले से बाहर निकाल कर यात्रियों की जान बचाई। बुधवार की सुबह करीब सात बजे के आसपास एक रोडवेज बस पहाड़ को जा रही थी। जब वह धनगढ़ी नाले पर पहुंची तो नाले का उफान पर था। ऐसे में बस चालक ने बस को नाले में उतार दिया। नाला पार करने की कोशिश करने लगा। थोड़ी दूर जाने पर बस नाले में फस गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस चालक ने बस को बैक कर वापस ले आया। इसके बाद यात्रियों की जान बची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *