राखी बंधवाते हुए पुलिस कर्मियों ने दोहराया महिलाओं की रक्षा का संकल्प
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी चौकी परिसर में रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को महिलाओं व युवतियों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। शुक्रवार दोपहर पुलिस चौकी पहुंची विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं और युवतियों ने चौकी में उपस्थित पुलिस कर्मियों को तिलक लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधकर और मुंह मीठा कर उनका सम्मान किया। इस दौरान मौजूद महिला विकास समिति की अध्यक्ष लज्जा सैनी ने कहा कि पुलिस जनता, विशेषकर छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर तैनात रहती है। साथ ही अपने परिवार से दूर रहकर हर त्यौहार पर जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहती है, इसलिए उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। राखी बंधवाते हुए पुलिस कर्मियों ने महिलाओं की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर स्वाति सैनी, शारदा मौर्य, पिंकी सैनी, वंदना, उषा, नारायणी देवी, प्राक्षी, नंदिनी, गीतांजलि, पलक आदि थीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
