“मानव गरिमा” ने पहले ही संभावना जता दी थी कि पार्षद विजय कुमार बॉबी की पत्नी चंद्रप्रभा बन सकती हैं नई ब्लॉक प्रमुख
काशीपुर (मुकुल मानव)। जैसे कि आपके पसंदीदा न्यूज पोर्टल “मानव गरिमा” ने पहले ही संभावना जता दी थी कि फिरोजपुर बीडीसी सीट से निर्विरोध चुनाव जीतीं नगर निगम पार्षद विजय कुमार बॉबी की धर्मपत्नी चंद्रप्रभा काशीपुर की नई ब्लॉक प्रमुख बनने जा रही हैं। इस संभावना को बल उस वक्त मिला, जब भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। चंद्रप्रभा के प्रत्याशी घोषित होते ही लगभग सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इससे चंद्रप्रभा की जीत पूरी तरह सुनिश्चित हो गई है। याद दिला दें कि अपने मधुर व्यवहार एवं राजनीतिक कौशल के महापौर दीपक बाली ने जिस तरह से शतरंज की गोटियां बिछाईं, उसके चलते सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एक मंच पर आ गये। यह भी बताना जरूरी है कि कुशल कार्यशैली के कारण ग्रामीण क्षेत्र में भी महापौर दीपक बाली के प्रति जनता का रुझान बढ़ा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नजदीकियों और उनके कुशल मार्गदर्शन व सहयोग के चलते जिस तरह से उन्होंने काशीपुर के विकास का खाका तैयार किया है उससे अब ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और जनता यह भांप गये हैं कि दीपक बाली के मार्गदर्शन में ही उनके क्षेत्रों का विकास संभव है। यही वजह है कि लगभग सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एकमत से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी चंद्रप्रभा को अपना खुला समर्थन देकर यह सुनिश्चित कर दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की जीत बड़े अंतर से होगी। इधर, ब्लॉक प्रमुख सीट पर जीत का ख्वाब संजोए बैठे विरोधी दलों में भारी मायूसी बताई जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-