March 6, 2026

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने इस अवसर पर समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबका उद्देश्य बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा देने का होना चाहिए, इसलिए प्रत्येक फैकल्टी को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रण लेना होगा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ करें जिससे विद्यार्थी आपका लाभ उठाकर अपने भविष्य को स्वर्णिम बना सकें। उन्होंने इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इसके अतिरिक्त पंडित गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में पूर्व प्रबंधक हाजी कमर आलम एवं शिक्षा समिति के सदस्य विमल गुड़िया द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आजादी हमें बहुत मेहनत और जद्दोजहद के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सबका उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आचरण, व्यवहार और अनुशासन से विद्यालय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ देश की प्रगति में योगदान देने का आवाहन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार नारंग द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। वहीं, चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत ने सभी का स्वागत करते हुए उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया। रूप किशोर लालमणि आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता को आत्मसात करते हुए इसकी रक्षा का प्रण लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रिंकू ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, अनुपम शर्मा , हाजी कमर आलम, डॉ. नीरज आत्रेय, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, विमल गुड़िया, अशोक सक्सैना, सरित चतुर्वेदी, मनोज कौशिक, संजय कचौरिया, मुशर्रफ हुसैन, इंदु मान, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती, निशित गुड़िया, ब्रह्मपाल, हरिनारायण शर्मा, विकल्प गुड़िया, संजय गुप्ता, माजिद अली, विनोद मेहरोत्रा, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, रीता कचौरिया, बदर आलम, डॉ. केवल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *