काशीपुर। महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते आज यहां गिन्नी खेड़ा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी को ग्राम प्रधान संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। इस अवसर पर काशीपुर खंड विकास क्षेत्र के 34 में से 28 ग्राम प्रधान मौजूद रहे जिन्होंने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर श्री जस्सी को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने की सहमति प्रदान की। स्थानीय एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र हुए ग्राम प्रधानों में से कुंडेश्वरी ग्राम प्रधान श्रीमती पायल चौधरी ने जसपाल सिंह जस्सी को प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी 28 ग्राम प्रधानों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति दे दी। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा उनके पति एवं पार्षद विजय बॉबी, जसवीर सिंह सैनी व बबली बजाज आदि भी मौजूद रहे। महापौर दीपक बाली ने कहा कि श्री जस्सी के प्रधान संघ अध्यक्ष बनने पर संगठन को एक युवा ताकत मिलेगी और क्षेत्र के विकास में काफी योगदान मिलेगा। उन्होंने इस चुनाव के निर्विरोध होने पर सभी ग्राम प्रधानों का आभार भी व्यक्त किया। उधर श्री जस्सी ने भी महापौर सहित सभी का आभार जताया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
