March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

रूद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निदेशों के क्रम में शनिवार, 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे से विकास खण्ड कार्यालय जसपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा विभागीय योजनाओं से जनपद के नव निर्वाचित प्रधानगणों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, आम जनमानस को अवगत कराया जायेगा। उन्होने बताया कि कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु से सम्बन्धित कार्यो की जानकारी दी जायेगी साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों, आम-जनमानस को अपनी विभागीय योजनाओं, जन अकांक्षी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पीपीटी, पोस्टर, बैनर एवं अन्य माध्यमों से दी जायेगी ताकि अधिक से अधिक आम जनमानस को विभिन्न कल्याणकारी योजना अन्तर्गत लाभान्वित किया जा सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कार्यशाला में उपस्थित होकर अपनी विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी आम जनमानस एवं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को देना सुनिश्चित करेगें। उन्होने उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी जसपुर को निर्देश दिये है कि परगना एवं विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस को सूचित करते हुए कार्यशाला हेतु समस्त आवश्यक तैयारियां ससमय करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *