March 6, 2026
IMG-20250823-WA0079

काशीपुर। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के जनपद ऊधमसिंहनगर के जिला महामंत्री विनोद सिंह ने एक माह से बीमार चल रहे काशीपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अनिरूद्ध निझावन का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन काशीपुर इकाई के महानगर अध्यक्ष एवं दैनिक दशानन के प्रधान सम्पादक अनिरूद्ध निझावन बीते एक माह से बीमार चल रहे हैं। परिजन उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई हाॅस्पिटल ले गये जहां चिकित्सकों ने उनके गले का ऑपरेशन किया। कुछ समय तक वहीं रहने के बाद परिजन उन्हें घर ले आये। अब घर पर ही उनका इलाज चल रहा है। जिला महामंत्री विनोद सिंह व नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पुंज अलीगंज रोड पर फसियापुरा स्थित उनके आवास पर गये और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों पत्रकारों ने श्री निझावन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *