देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आहवान पर हत्या, अपराध और बलात्कार की बढ़ती वारदातों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच कर भाजपा सरकार को घेराने का काम किया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से देहरादून पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय से राजभवन की ओर कूच करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उत्तराखंड में बढ़ रही हत्याएं, बलात्कार, खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल में अफसर शाही बेलगाम हो गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में खनन माफियाओं का बोलबाला है। आहूत राजभवन घेराव में विधायक प्रीतम सिंह, सुमित हृदयेश, आदेश चौहान, ज्योति रौतेला, अलका पाल, हीरा सिंह बिष्ट आदि ने भाजपा सरकार की धज्जियां उड़ाते हुए सरकार पर आरोपों की बौछार की। राज भवन की ओर कूच कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भारी पुलिस बल ने बल प्रयोग कर रास्ते में ही रोक लिया, जिससे आक्रोशित होकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देने लगे। बाद में भारी पुलिस बल ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
