काशीपुर। श्री गणेश चतुर्थी का पावन पर्व पर मौहल्ला कटरामालियान नई सब्जी मंडी वार्ड नंबर 19 में अत्यंत धूमधाम से मनाने के लिए इस बार युवाओं के साथ ही बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज विघ्न विनाशक श्री गणेश जी की प्रतिमा पूरे विधि विधान से मुख्य यजमान वार्ड नंबर 19 के पार्षद शिवांश गोले प्रजापति व नगर पालिका के पूर्व उप चेयरमैन कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट द्वारा भव्य पंडाल में विराजमान की गई। श्री गणपति बाल युवा कमेटी के तत्वावधान में इस वर्ष मनाये जा रहे 13वें श्री गणेश महोत्सव में भगवान गणेश जी की महिमा एवं सुंदर भजनों का गुणगान कर भजन गायकों ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया । भक्त जन मस्ती से झूमने लगे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कैलाश चंद्र प्रजापति, पूर्व सभासद प्रकाश प्रजापति, अरुण वर्मा, रजत प्रजापति, राजीव प्रजापति एडवोकेट, वंश ठाकुर, आशीष प्रजापति, ललित प्रजापति, अभिषेक सैनी, ललित कुमार, संजू सैनी, प्रिंस कश्यप, प्रद्युम्न कुमार, लक्की कश्यप, अश्वनी पाल, अंकुश कश्यप आदि भक्तजन मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
