March 6, 2026
IMG_20250828_141426

काशीपुर। लॉयंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से गिरीताल रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में रक्तदान एवं नि: शुल्क परामर्श कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें लॉयंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के पदाधिकारियों एवं अन्य लॉयन बंधुओं के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किये गये इस कैम्प में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान जहां तमाम लोगों ने रक्तदान किया, वहीं क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। केवीआर हॉस्पिटल के कुशल एवं अनुभवी चिकित्सकों ने करीब 179 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि: शुल्क परामर्श प्रदान किया, जबकि एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदान कराया। लॉयंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष लॉ. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि क्लब द्वारा समय-समय पर जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, इसी क्रम में ये दूसरा रक्तदान एवं नि: शुल्क परामर्श कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षणिक संस्थान के 38 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। उन्होंने आमजन को रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लॉ. अनुराग सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष लॉ. मनोज अग्रवाल, लॉ. अभिषेक गोयल, लॉ. अमित गर्ग, लॉ. अतुल अग्रवाल, लॉ. हिमांशु गर्ग, चार्टर मेम्बर लॉ. संतोष मेहरोत्रा, लॉ. राजीव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लॉ. सरित चतुर्वेदी, लॉ. अपूर्व मेहरोत्रा, लॉ. सचिन गोयल, पूर्व कोषाध्यक्ष लॉ. धीरज अग्रवाल, रमनप्रीत चड्ढा, सचिव लॉ. आशीष पैगिया, पूर्व कोषाध्यक्ष लॉ. नीरज अग्रवाल के अलावा एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक से डॉ. अर्चना अग्रवाल, सतीश ठाकुर, विपिन, दीपक चंद्रा व प्रशांत सिंह रावत एवं केवीआर हॉस्पिटल के हेल्पिंग स्टाफ से मौ. अनस, कमल सिंह, जशन, नेहा खान, शायदा, प्रतिभा, आसिम व कमल एवं शैक्षणिक संस्थान की ओर से मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *