काशीपुर। नगर में विभिन्न स्थानों पर जारी श्री गणेश महोत्सव में भजन गायकों द्वारा सुनाए जा रहे मधुर भजनों का श्रृद्धालु जन देर रात तक आनंद ले रहे हैं। मौहल्ला पक्काकोट में काली मंदिर के निकट “कानूनगोयान के राजा” श्री गणेश महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, मौहल्ला कटरामालियान में दो स्थानों पर सजे पंडालों में भक्त श्री गणेश भजनों का आनंद लें रहे हैं। नगर निगम के पीछे मदान गली में भी भव्य पंडाल सजाया गया है, जहां आयोजन आरंभ होते ही श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी नजर आती है। उधर, श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन किया जा रहा है। रासलीला के दौरान श्री राधारानी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वृंदावन से आये कलाकारों ने रासलीला के पांचवें दिन रविवार को मीरा की भक्ति का मंचन किया जिससे दर्शक भावभिवोर हो गये। आज सोमवार को श्रीकृष्ण रासलीला में काली दह लीला का मंचन किया जायेगा। साथ ही सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई जायेंगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
