March 6, 2026
Screenshot_2025-09-02-13-18-54-67

लालकुआं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंड सरकार की ओर से उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिये जाने वाले पुरस्कार के लिए लालकुआं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा कुमारी का चयन हुआ है। लालकुआं नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह की बेटी सीमा कुमारी ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। वर्ष 2025 में राज्य स्तर पर दिए जाने वाले तीलू रौतेली अवार्ड के लिए उनका नाम भी चयनित हुआ है। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, मानव उत्थान सेवा समिति के महात्मा सत्यबोधानंद, पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, हरेंद्र सिंह बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान आदि ने इस उपलब्धि को क्षेत्र का गौरव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *