काशीपुर। माँ चामुण्डा देवी की 69 वीं भव्य शोभा यात्रा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार 06 सितंबर को दोपहर 02 बजे मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री गीता भवन मंदिर से चलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गिरिताल स्थित माँ चामुण्डा देवी मन्दिर शक्ति पीठ पहुंचेगी। यहां पूजा अर्चना के पश्चात् शोभायात्रा पुनः काशीपुर की ओर रवाना होगी। मौहल्ला खत्रियान स्थित माँ चामुण्डा देवी मन्दिर पहुंचने पर शोभायात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा। आयोजकगण ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि समयानुसार पहुँच कर माँ चामुण्डा देवी का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
