काशीपुर। पत्नी की मौत का गम सहन न करते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आईटीआई थाना क्षेत्र के मंगल बाजार, कुंडेश्वरा में रहने वाले नेम सिंह पुत्र नौबतराम का शव आज सुबह पुलिस ने उसके बंद घर से बरामद किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें नेम सिंह ने ससुरालियों को पत्नी और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के मुताबिक करीब आठ साल पहले नेम सिंह (32) की शादी उत्तर प्रदेश निवासी प्रीति से हुई थी। बीते 24 अगस्त को प्रीति की मायके में जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही नेम सिंह मानसिक तनाव में था और अपना घर बंद कर गांव में ही रहने वाली दो बहनों में से एक के घर तीन बच्चों संग रह रहा था। बुधवार देर रात वह अपने बंद पड़े घर में गया और पंखे से लटककर फांसी लगा ली। आज सुबह उसके दिखाई न देने पर दोनों बहनें तलाशती हुईं उसके घर पहुंचीं तो उसका शव कमरे में लटका मिला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
