March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

बरेली। फरीदपुर में चलती ट्रेन से एक शख्स ने लाखों के असली नोट हवा में उड़ा दिए। ट्रेन के बाहर मौजूद लोगों में इन्हें बटोरने की होड़ मच गई। मंगलवार रात हुए इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद मंगलवार रात करीब दस बजे से नोटों की बरसात का दावा किया जा रहा है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार रात लखनऊ से बरेली जा रही ट्रेन की खिड़की से एक व्यक्ति ने बड़े थैले में भरे नोट बाहर हवा में उड़ा दिए।

लोगों का दावा- असली थे नोट
पहले लोग समझ नहीं पाए जब देखा तो ये नोट सौ व पांच सौ के थे। ट्रेन से फेंके गए नोटों को लूटने के लिए लोग दौड़ पड़े। रात में रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ लग गई। लोगों में जमीन पर पड़े नोटों को लूटने की होड़ मच गई। दावा है कि फेंके गए नोट असली थे। हालांकि रात का मामला होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। ट्रेन से नोट फेंकने व रेलवे ट्रैक पर पड़े नोटों को लूटने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं थी। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, केवल सत्यता जानने के लिए लोगों के कॉल आ रहे हैं। वह सही स्थिति पता कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *