March 6, 2026
IMG-20250917-WA0271

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन यहां भी सादगी के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रमों में महापौर दीपक बाली, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा सहित तमाम भाजपाईयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ, कुशल एवं प्रसन्न जीवन की कामना करते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। रामनगर रोड स्थित सरकारी अस्पताल में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपाईयों ने सहभागिता की। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश में पीएम मित्र पार्क के शुभारंभ अवसर पर खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का वर्चुअल भाषण सुना। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन सदैव हम सभी को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है। पूर्व विधायक एवं मुख्य अतिथि हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि मोदी का मार्गदर्शन न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया को मिल रहा है और उनके क्रांतिकारी विचारों की दुनिया कायल है। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि श्री मोदी अंतरराष्ट्रीय नेता हैं, प्रभु उन्हें लंबी उम्र दे ताकि वें लंबे समय तक देश और दुनिया का मार्गदर्शन करते रहें। उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़ा अभियान, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती तक, सेवा, समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा । इसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति तक सेवा पहुँचाना और प्रत्येक कार्यकर्ता को जनकल्याण की धारा से जोड़ना है। आज हुए कार्यक्रमों में सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, गुरविंदर सिंह चंडोक, मुकेश पाहवा, विनीत चौधरी, ईश्वर चंद्र गुप्ता शशांक गहतौड़ी, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, विपिन अरोरा, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, प्रधान अजय पाल, बीडीसी सदस्य विक्कर सिंह सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *