March 6, 2026
Screenshot_2025-09-17-20-34-39-59

काशीपुर। बुधवार दोपहर बाद यहां ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रेन रामनगर से मुरादाबाद जा रही थी कि चीमा चौराहा फाटक के समीप नगर के मौहल्ला अल्ली खां निवासी रफीक हुसैन पुत्र मोहम्मद अनीस ट्रेन की चपेट में आ गया। लोको पायलट उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने रफीक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक रफीक कम सुनता था और मजदूरी करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *