जसपुर। नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड्स राजपुर जसपुर में श्री विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूजा एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में सहभागिता निभाकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में फैक्ट्री के सभी मैनेजरों को उनके परिवार सहित आमंत्रित किया गया था। साथ ही फैक्ट्री के एमडी राकेश सिंह के विशेष मित्रगण, जसपुर विधानसभा के गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के समस्त पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान अपने संबोधन में फैक्ट्री के एमडी राकेश सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को कर्म, अनुशासन और सृजन का देवता माना जाता है। इसलिए इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाना हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर फैक्ट्री में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। कार्यक्रम में फैक्ट्री के प्रेसिडेंट नरेन्द्र सिंह, एसएन मिश्रा, नकुल चौहान, संतोष चौहान, यशपाल सिंह, धर्मेन्द्र चौहान, जितेंद्र चौहान, हर्षित चौहान, सीताराम चौहान, अमित त्यागी, सागर बिश्नोई, एवं एचआर हेड जितेन्द्र यादव सहित समस्त कर्मचारी बंधु उपस्थिति रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
