काशीपुर। राजस्व विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग, प्रदूषण विभाग व पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा मौहल्ला अल्ली खां में सयुंक्त कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित बिजली के कुल 17 कनेक्शन काटे गए, जबकि 11 एफआईआर दर्ज की गयीं। वहीं, नियमानुसार जनाधार केंद्र संचालित न करने पर एक केंद्र की आईडी निरस्त किये जाने की संस्तुति की गयी। नगर निगम द्वारा निगम की नाली पर अवैध रूप से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा ट्रेड लाइसेंस न पाए जाने पर कुल 16 हजार रुपये का चालान कर अर्थ दंड वसूला गया। एक बेकरी द्वारा प्रदूषण के मानक पूर्ण न किये जाने पर प्रदूषण विभाग द्वारा कार्यवाही की गयी। ज़िला विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से निर्मित 12 संरचनाओं का नियमानुसार चालान किया गया। सयुंक्त अभियान में मुख्य नगर आयुक्त रविंदर सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय प्रताप सिंह, पुलिस क्षेत्रधिकारी दीपक सिंह, विभव सैनी, तहसीलदार पंकज चन्दौला आदि शामिल रहे। उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी व अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
