काशीपुर। पौराणिक गिरीताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंचाई विभाग ने 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है, मंजूरी मिलने पर सिंचाई विभाग कार्य करेगा। गिरीताल में नौकायान, साइकिलिंग, ओपन थियेटर, लाइब्रेरी बनाई जाएगी। पौराणिक गिरीताल लगभग 24 एकड़ में फैला हुआ है। वर्तमान में इसकी स्थिति काफी दयनीय है। देखरेख के अभाव में यह कचरा घर बनकर रह गया है। क्षेत्रवासी यहां घरों की पूजन सामग्री व कूड़ा कचरा फेंक देते हैं।
वर्तमान में गिरीताल का सौंदर्यीकरण करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। इस प्रस्ताव के तहत यहां विभिन्न कार्य किए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोगों को अलग अनुभव प्राप्त हो सके।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
