March 6, 2026
Screenshot_2025-09-21-19-34-32-80

काशीपुर। नगर के मौहल्ला अल्ली खां में हुई अराजकता पर काबू पाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने पर भाजपा कार्यकर्ता अतुल पांडे ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदेश में सत्तारूढ़ पुष्कर सिंह धामी सरकार की अपराधियों पर टेढ़ी नजर का परिणाम है। वहीं, काशीपुर नगर निगम द्वारा ई-रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन किये जाने को जनहितकारी बताते हुए अतुल पांडे ने कहा कि इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। इस मामले में महापौर दीपक बाली की प्रशंसा करते हुए अतुल पांडे ने कहा कि महापौर ने स्पष्ट कर दिया है कि इस रजिस्ट्रेशन शुल्क से हेल्थ कैंप, स्टैंड, पीने का पानी और अन्य सुविधाएं ई-रिक्शा चालकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। भाजपा कार्यकर्ता अतुल पांडे ने ई-रिक्शा चालकों से अनुरोध किया है कि वे कल 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक अपनी ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में करवा लें। ध्यान रहे, एक नाम से केवल एक ही ई-रिक्शा रजिस्टर्ड होगा। भाजपा कार्यकर्ता अतुल पांडे ने नगर निगम प्रशासन से अपेक्षा की है कि शीघ्र ही ई-रिक्शा के रूट व रेट भी निर्धारित कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *