March 6, 2026
IMG_20250923_202222

काशीपुर। ऑल इण्डिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी द्वारा राशन डीलर सार्थक अग्रवाल को पुनः संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रेषित नियुक्ति पत्र में श्री बृजवासी ने अवगत कराया कि 21 सितंबर को देहरादून में प्रदेश संगठन की बैठक में सभी पदाधिकारियों की सहमति के आधार पर आपको पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए आपसे अपेक्षा की गई है कि संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के राशन विक्रेताओं के हितों के संघर्ष में संगठन के प्रति आप अपनी जिम्मेदारी का सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इधर, पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर संगठन से जुड़े प्रदेश भर के राशन डीलर्स एवं गणमान्य जनों ने सार्थक अग्रवाल को बधाई दी है। वहीं, सार्थक अग्रवाल ने संगठन का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *