March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। काशीपुर का इस्लामिया स्कूल फिर सुर्खियों में है। अब स्कूल का चार्ज हस्तांतरण के दौरान दो पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मौहल्ला काजीबाग निवासी अली अनवर ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कहा कि 20 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे लेखपाल रोहित शर्मा इस्लामिया स्कूल काजीबाग काशीपुर का चार्ज हस्तांतरण कराने के लिए पहुंचे। काजीबाग के रहने वाले कार्यरत समिति अध्यक्ष से चार्ज हस्तांतरण की बात चल रही थी। इसी बीच मौहल्ले का एक युवक अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने कहा कि मेरे खिलाफ की गई शिकायत वापस ले। इस विषय पर उससे बाद में बात करने को कहा। इस बात पर वह और उसके साथी गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। उसे काफी चोट आई है। इधर, एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस्लामिया स्कूल काजीबाग का मामला काफी समय से चल रहा है। यदि मारपीट हुई है तो पीड़ित केस दर्ज कराए। मामले की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *