जसपुर। 62 विधानसभा जसपुर के अंतर्गत गढ़ीनेगी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने आमजन को स्वास्थ्य एवं सफाई के प्रति जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रही है। यह सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। गढ़ीनेगी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में, जनसेवा और सामाजिक सुधारों के महत्व को लगातार रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक भाजपा, केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कल्याणकारी और जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित कर रही है। सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है ताकि समाज के हर वर्ग के लोग सक्रिय रूप से जुड़ सकें। इसमें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण के अनुरूप हैं कि राजनीति का उद्देश्य लोगों, विशेषकर गरीबों और वंचितों की सेवा करना है। उन्होंने सेवा पखवाड़े में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू गुंबर, संजय खन्ना, सचिन बाठला प्रधान और भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
