काशीपुर। केमिकल्स उत्पाद का अग्रणी संस्थान “इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड” (आईजीएल) काशीपुर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों और दायित्व को निभाने के लिए हमेशा से आगे रहा है। इसी क्रम में सेवा पर्व स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आईजीएल में निःशुल्क वृहद मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन आईजीएल स्थित बहुउद्देशीय भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली द्वारा फीता काटकर की गई।
मानव संसाधन-प्रशासन-लाइजनिंग हेड राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कैंप का आयोजन स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत किया जा रहा है, जिसमें लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, निःशुल्क दवा, स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श, विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस शिविर में 171 लोगों को निःशुल्क “एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय” काशीपुर की टीम के सहयोग से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने सफल कार्यक्रम के लिए डॉ. केके अग्रवाल जिला चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर, डॉ. संदीप कुमार दीक्षित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ. परितोष जोशी छाती विशेषज्ञ सहित विभिन्न रोगों के चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ और टीम, आईजीएल से कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरव मुंद्रा चिकित्सा अधीक्षक, विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक प्रशासन, रितेश पांडे वरिष्ठ प्रबंधक व अमित भट्ट उप प्रबंधक मानव संसाधन, आरसी उपाध्याय प्रबन्धक लाइजिनिंग, डॉ. सिद्धार्थ, देवेंद्र जोशी, नीरज पांडे, रोहित गोयल, सचिन चौहान, दीपक भट्ट, सचिन गुप्ता, शरद शर्मा सहित उपस्थित रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
