काशीपुर। लॉयंस क्लब काशीपुर ग्रेटर 321-B1 के सौजन्य से चौथा रक्तदान शिविर एवं केवीआर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर ग्राम गोपीपुरा स्थित पीएसआर एवं एलएलपी पाइप्स में आयोजित किया गया, जिसमें 67 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ एवं 290 व्यक्तियों ने चिकित्सा परामर्श लिया। यह उक्त कंपनी में पहला आयोजन था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर लॉयंस क्लब काशीपुर ग्रेटर को गौरवान्वित किया। रक्तदान शिविर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक ने आयोजित किया, जबकि चिकित्सा परामर्श केवीआर अस्पताल की टीम द्वारा दिया गया। इस दौरान परामर्श के साथ-साथ ईएनटी इंडोस्कोपी, आई विजन चेकअप, बीपी, शुगर, ऑर्थोकेयर, यूरिक एसिड और बीएमडी आदि अनेकों जांचें निशुल्क की गईं।
कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराते हुए काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने क्लब के पदाधिकारियों एवं समस्त रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं, क्लब अध्यक्ष लॉ. गौतम मेहरोत्रा, लॉ. सचिव आशीष पैगिया व लॉ. कोषाध्यक्ष विपिन तोमर समेत समस्त पदाधिकारियों ने हृदय से सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं आयोजन से जुड़ी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीएसआर एवं एलएलपी पाइप्स के सर्वश्री प्रमोद सिंह तोमर, कार्तिकेय सिंह तोमर, आशुतोष अग्रवाल, अमनजीत, रवीश कालरा, सुरेश सिंह, जयदीप, अभिषेक चौधरी, प्रधान विनीता चौधरी, बबलू चौधरी, प्रधान प्रदीप सिंह, एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक से डॉ. मनु पांडे, डॉ. अक्षिका गंगवार, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, सतीश ठाकुर, प्रशांत सिंह रावत व विपिन कुमार, केवीआर टीम से डॉ. सुमित चौहान, डॉ. समीप, अनस, जशनदीप सिंह, शालू, पायल, सरिता, ज्योति, कार्तिक के अतिरिक्त क्लब के पूर्व गवर्नर लॉ. संदीप सहगल, रीज़न चेयरपर्सन लॉ. अनुराग सोलंकी, अपकमिंग प्रेसिडेंट लॉ. विवेक अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष लॉ. धीरज अग्रवाल, लॉ. मोहित गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष लॉ. अमित गर्ग आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
