काशीपुर। युवा उत्तराखंड क्रांति दल (युवा उक्रांद) काशीपुर द्वारा राज्यपाल को संबोधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया कि राज्य में लगातार भर्ती घोटाले और यूकेएसएससी पेपर लीक प्रकरण ने युवाओं के भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया है। साथ ही, सरकार की नाकामी, पुलिस दमन और पत्रकारों की आवाज़ को दबाने की घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। ज्ञापन में मुख्य मांग की गई कि प्रदेश में अगली विधानसभा चुनाव तक राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि निष्पक्ष प्रशासन और युवाओं को न्याय सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त यूकेएसएससी पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच, दोषी अधिकारियों/नेताओं पर कड़ी कार्रवाई, सभी परीक्षाओं का पुनः पारदर्शी आयोजन तथा आंदोलनरत युवाओं एवं पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी की मांग रखी गई। युवा उक्रांद ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस गंभीर प्रकरण पर तुरंत संज्ञान लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाए, जिससे युवाओं का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहाल हो सके। इस अवसर पर युवा उक्रांद से आयुष रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीपुर जगदीश चंद्र बौड़ाई, जिला प्रभारी सरदार हरजाब सिंह, दीपक नेगी, विजय ध्यानी, मोहित कांडपाल, गौरव रावत, आशीष धौंडियाल, प्रवीण बिष्ट, आकाश गुसाईं, मयंक जोशी, प्रियांशु रावत, सूरज यादव, नीरज मैंदोलिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
