March 6, 2026
IMG_20250929_141947

काशीपुर। गिरीताल से सटी दुर्गा कालोनी से रामनगर रोड पर एसआरएफ फैक्ट्री तक जाने वाली नई सड़क पर लगभग बीच में खड़ा एक पेड़ दुर्घटना का कारण बन रहा है। विगत दिवस इस पेड़ से एक कार टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन भविष्य में यहां किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सड़क का बेहतरीन निर्माण होने से इस पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। वहीं, सुबह-शाम वॉक करने भी काफी लोग इस सड़क पर नजर आते हैं। इनकी मांग है कि संबंधित विभाग को उक्त पेड़ को अन्यत्र शिफ्ट कराये जाने के साथ ही इस सड़क पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिएं, ताकि दुर्घटना से बचाव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *