काशीपुर। बच्चों के लिए भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म एवं देशप्रेम पर आधारित प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला फैंसी ड्रेस शो श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब (पंजाबी रामलीला भवन) के रंगमंच पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सम्पूर्ण काशीपुर एवं आसपास के 50 से अधिक विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण काशीपुर एवं आसपास के बच्चों को मंच हेतु उपलब्ध कराने के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ, काशीपुर का विशेष सहयोग रहा। इस फैंसी ड्रेस शो में बच्चों द्वारा अभिनय, गायन, संवाद एवं नृत्य का प्रदर्शन भद्र एवं शालीन वेशभूषा के साथ किया गया। फैंसी ड्रेस शो में प्रतिभाग हेतु चार वर्ग रखे गये, जिसमें एकल प्रतिभाग हेतु शिशु वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 3 वर्ष तक, कनिष्ठ वर्ग में 3 वर्ष 1 दिन से 8 वर्ष तक, वरिष्ठ वर्ग में 8 वर्ष 1 दिन से 16 वर्ष तक एवं सामूहिक प्रतिभाग हेतु समूह वर्ग में न्यूनतम 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सभी प्रतियोगियों को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में बच्चों की जागरूकता बनाये रखने के लिए देवार्पण फूड्स की ओर से शानदार गिफ्ट हैम्पर की व्यवस्था अर्पण अग्रवाल द्वारा की गयी थी। शिशु वर्ग में प्रथम अशिंका शर्मा, द्वितीय राद्धिमा चौधरी, तृतीय देविका गुप्ता रहीं। विशेष पुरस्कार अनथ गुप्ता, अयांश अग्रवाल, श्रेयश श्रीवास्तव एवं धैर्य को मिला। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम जिज्ञासा चौहान, द्वितीय अव्या, तृतीय नविका रस्तोगी रहीं, जबकि वरिष्ठ वर्ग में प्रथम समीक्षा, द्वितीय तनीषा एवं वैष्णवी व तृतीय स्थान पर शुभ पुष्पक एवं समृद्धि रहे। वहीं, समूह वर्ग में प्रथम वर्ग H-ओजस्विनी, समप्रीति, पवन चंद्रा, रूद्राक्ष अग्रवाल, सिद्धांत पाहवा रहे। द्वितीय वर्ग K-वैष्णवी, मान्यता पाल, प्रियल पाल, सोनी पाल, कार्तिक रहे। तृतीय वर्ग I-पवन चंद्रा, रूद्राक्ष अग्रवाल, सिद्धांत पाहवा, कृष्णा जोशी, समप्रीति, ओजस्विनी, आरव सजवान रहे। विशेष पुरस्कार समूह वर्ग में अंशिका शर्मा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट चौधरी विजेन्द्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता सुशील शर्मा अध्यक्ष मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ काशीपुर ने की। विशिष्ट अतिथिगण में चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय, निवर्तमान प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रपुर डॉ. प्रेम चन्द्र चौहान, डॉ. गौरव गर्ग, जितेन्द्र देवलाल, अलका पाल, मदन ठाकुर, राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष अक्षय रस्तोगी, सचिव सतनाम सिंह, कौशल किशोर पंत, बबीता पंत, रिंकू विष्ट, पूर्व पार्षद कविता यादव, कैलाश चन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा काशीपुर सुभाष चंद्र शर्मा रहे।
कार्यक्रम में तेजस्व गौड़, कर्तव्य गौड़, अमित कुमार शर्मा, शालिनी शर्मा, रवि मेहन्दीरत्ता, तरूण वर्मा, शिवकुमार गुप्ता, राजकुमार यादव, ललित बाली,आशुतोष शर्मा, अश्वनी शर्मा, कामिनी श्रीवास्तव एडवोकेट व सनत पैगिया एडवोकेट आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंकी पाण्डेय ने किया। इस भव्य आयोजन की प्रशंसा चहुंओर हो रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
