March 6, 2026
Screenshot_2025-10-06-14-06-53-05

काशीपुर। दुकानदारों पर लगाया जा रहा लाइसेंस शुल्क निरस्त करने और बड़े डाकखाना मोड़ से किला बिजली घर तक ट्रैफिक वन वे किए जाने की मांग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल समिति द्वारा महापौर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम द्वारा दुकानदारों पर लगाया जा रहा लाइसेंस शुल्क निरस्त किया जाए, क्योंकि व्यापारी पहले से ही कई टैक्सों से पीड़ित है और ऑनलाइन बिजनेस से भी व्यापार पूरी तरह प्रभावित है। ऑनलाइन से सामान इतनी सस्ती दरों पर ग्राहकों के घर पहुंच रहा है कि वह दुकानों पर जाकर सामान लेना पसंद नहीं कर रहे हैं, जिससे व्यापार में घोर मंदी चल रही है। ऐसे में निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स से व्यापारी की कमर टूट जाएगी और वे व्यापार बंद करने की स्थिति में आ जाएंगे। वहीं, बड़े डाकखाना मोड़ से किला बिजली घर तक ट्रैफिक वनवे किए जाने की भी मांग करते हुए कहा गया कि बाजार में हर समय ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहने से व्यापारियों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जाम की वजह से ग्राहक बाजार में आने से कतराने लगे हैं। ट्रेफिक वन-वे होने से काफी हद तक दिक्कत दूर होगी। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल समिति के नगर अध्यक्ष सुनील टंडन, राकेश नरूला, गुरविंदर सिंह चंडोक, रितेश सिंघल, मनीष सचदेवा, मनोज कुमार, गौरव साहनी, चेतन अरोरा, चंद्रशेखर, मौ. नसीम, पवन अरोरा, इकबाल, रजत मेहरोत्रा, मौ. अर्सलान व विवेक मेहरोत्रा आदि के अतिरिक्त प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *