देहरादून। युवा कांग्रेस ने आज उत्तराखंड में सदस्यता और चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने बताया कि अभियान के तहत राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई समितियों का गठन किया जाएगा। चुनाव प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी ऑफलाइन कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 24 से 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे और पांच नवंबर को नामांकन किया जाएगा। 18 से 35 वर्ष के युवा नामांकन कर सकते हैं।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, एआईसीसी सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस उत्तराखंड अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, चुनाव प्रभारी दीपक चौधरी मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
