काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मंगलवार को कुमाऊँ परिक्षेत्र में SOTF टीम द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार किया गया। आईजी कुमाऊँ मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में
औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, तथा काशीपुर पुलिस द्वारा
थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत आर्यनगर रोड, नियर पंत पार्क स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर संयुक्त छापा मारा गया।
निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएँ बरामद की गईं। बरामद नशीली दवाओं में Tramadol : 646 कैप्सूल, Alprazolam : 953 कैप्सूल हैं। पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत पुत्र स्व. मनोज कुमार सारस्वत कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में NDPS Act, 1985 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त टीम में औषधि नियंत्रक विभाग से
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक सुश्री निधि शर्मा, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र टीम प्रभारी सहित ऑपरेशन यूनिट,
कोतवाली काशीपुर से पुलिस उपनिरीक्षक गणेश पांडे, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बिष्ट व कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह शामिल रहे।
आईजी कुमाऊँ का सख्त संदेश
“कुमाऊँ पुलिस का लक्ष्य स्पष्ट है —
नशे के हर स्रोत को जड़ से समाप्त करना।
किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
