March 6, 2026
IMG_20251008_152302

रामपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज आजम खां से मिलने रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरा। लगभग तीन साल बाद दोनों की मुलाकात हो रही है। हेलीपैड पर आजम खां ने अखिलेश यादव को रिसीव किया। इसके बाद दोनों एक कार में बैठकर घर पहुंचे। सिर्फ आजम खान और अखिलेश ही घर के अंदर गए। आजम के जेल से छूटने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *