March 6, 2026
IMG-20251010-WA0080

ठाकुरद्वारा। उप जिलाधिकारी ठाकुरद्वारा प्रीति सिंह ने आज वृहस्पतिवार को मंडी समिति में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें सभी चीज पूर्ण पाई गई। उन्होंने परिसर के अंदर अवैध रूप से खड़े डंपरों को हटाने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सभी डंपरों को वहां से हटाकर मार्ग खोल दिया। धान खरीद केंद्र पर समरपाल सिंह मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रथम द्वितीय और विपिन श्रीवास्तव मार्केटिंग इंस्पेक्टर तृतीय चतुर्थ एवं जगत नारायण मार्केटिंग इंस्पेक्टर पंचम व छठ ने कांटों व बोरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अन्य दिशा निर्देश शासन अनुरूप पूर्ण पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *