March 6, 2026
IMG-20251015-WA0060

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 8 अक्टूबर से चलाये जा रहे कृमि मुक्ति पोषण कार्यक्रम में 15 अक्टूबर को “MOP UP ROUND” के अन्तर्गत महाविद्यालय की 19 वर्ष से कम आयु की छात्राओं को एल्बेंडाजाॅल टेबलेट वितरित की गयी। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वन्दना सिंह ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली और स्वच्छता की जानकारी दी। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, असि. प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. रंजना, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. ज्योति गोयल व डाॅ. ज्योति रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *