March 6, 2026
IMG-20251017-WA0099

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईडीबीआई बैंक के द्वारा “सर्तकता हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में वित्तीय सतर्कता, साइबर सुरक्षा तथा भ्रष्टाचार निरोधक उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विजिलेंस टीम के एजीएम अरुण कनौजिया ने उपस्थित छात्राओं को दैनिक जीवन में सतर्कता अपनाने, बैंकिग लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समय रहते सम्बन्धित विभाग को देने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह ईमानदारी एवं सजगता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
अन्त में प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त ने बैंकाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ. वन्दना सिंह, डाॅ. रमा अरोरा, असि. प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ. ज्योति गोयल, डाॅ. मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, विजेन्द्र कुमार एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *