March 6, 2026
Screenshot_2025-10-17-12-53-27-06

खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से है। इस जिले में अटरिया के हिंद अस्पताल के पास आज सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी एम्बुलेंस मरीज को इलाज के लिए बनारस लेकर जा रही थी। हिन्द अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है। हादसे में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों व सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। मृतकों में एम्बुलेंस चालक गुरमीत (40) , एम्बुलेंस सवार मरीज विशाल पांडेय (48), व एक अन्य शामिल हैं।

हादसे में मृतक : 1-मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून -यह कमर में गम्भीर चोट का इलाज कराने बनारस जा रहे थे।
2-हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40 वर्ष)। 3-एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)। 4-एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23 वर्ष) निवासी हरिद्वार

घायल : 1-दिव्यांशु पांडेय (42 वर्ष) निवासी कैमूर, बिहार। यह मरीज के भाई हैं। 2-हिन्द गेट के सामने महिला के साथ खड़ी बच्ची (करीब 12 वर्ष)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *