काशीपुर। मानपुर रोड स्थित उदयराज फील्ड में लगे पटाखा बाजार का महापौर दीपक बाली ने आज शुभारंभ किया और सभी दुकानदारों और नगर एवं क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।महापौर ने बताया कि इस बार का पटाखा बाजार शानदार तरीके से लगाया गया है और प्रशासन द्वारा जो मानक तय किए गए हैं उन्हीं के अनुसार पटाखा बाजार लगा है। पूरे परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा की दृष्टि से यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी कराई गई है। महापौर ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानको के साथ कोई भी कोताही ना बरते और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करें। इस प्रांगण में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे इसका भी ध्यान रखें। महापौर ने बताया कि पूरे परिसर में पानी का छिड़काव कराया गया है और पानी का एक टैंक भी यही खड़ा कराया गया है। यहां की सफाई व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराई जाएगी। शुभारंभ अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, चौधरी समरपाल सिंह, मुकेश चावला, प्रकाश नेगी, पवनीत सिंह, पटाखा व्यापारी रिंकू अरोरा, मयंक खत्री, गौरव कश्यप, राकेश कुमार, शिवम अग्रवाल, विकास कुमार, प्रीतपाल, सन्नी, विशाल रोहेला व मोहित सक्सेना सहित अनेक दुकानदार मौजूद थे जिन्होंने इस पटाखा बाजार के लगवाने में दिए गए सहयोग के प्रति महापौर का आभार व्यक्त किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
