काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी करते हुए काशीपुर के गुरविंदर सिंह चंडोक समेत कुमाऊं में नैनीताल से विकास भगत, पिथौरागढ़ से मथुरा दत्त जोशी व काशीपुर से गुरविंदर सिंह चंडोक को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने पर गुरविंदर सिंह चंडोक ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेंगे। प्रदेश नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी चंडोक ने आभार जताया है। वहीं, मेयर दीपक बाली, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, पूर्व मेयर उषा चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित, पार्षद मनोज जग्गा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों ने चंडोक को बधाई दी है। बताते चलें कि समाजसेवा और पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही पार्षद के रूप में श्री चंडोक ने जनसेवा के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा के सच्चे सिपाही के तौर पर चंडोक द्वारा पार्टी हित में दिया जा रहा योगदान भी बेहद सराहनीय है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
