काशीपुर। काशीपुर मीडिया सेन्टर द्वारा रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर गुरविंदर सिंह चंडोक का जोरदार स्वागत किया। काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने गुरविंदर सिंह चंडोक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री चंडोक ने प्रदेश संगठन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और काशीपुर मीडिया सेन्टर का आभार व्यक्त किया। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का जमकर बखान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा सरकार में किसानों से उनकी फसल की रिकॉर्ड खरीद हुई है। इसके साथ ही लगभग एक लाख चालीस करोड़ रुपए का भुगतान भी भाजपा सरकार में किसानों को किया गया है। गरीबों को पक्का मकान व सस्ता राशन भी भाजपा सरकार मुहैया करवा रही है। यहां तक कि कोरोनाकाल में भी गरीबों को मु़फ्त राशन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश में सड़कों का जाल बिछाकर गाँवों को भी मुख्य विकास धारा से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम भी भाजपा सरकार ने ही किया है। वहीं, काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि हमारे पत्रकार भाई को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त कर भाजपा ने मीडिया का मान बढ़ाया है। इस हेतु उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और सीएम धामी का धन्यवाद किया। साथ ही अपेक्षा की कि श्री चंडोक मीडिया कर्मियों के सम्मुख आने वाली विभिन्न समस्याओं को शासन व सरकार के समक्ष रखकर उनका निदान कराने को प्रयासरत रहेंगे। श्री चंडोक ने मुस्कुराते हुए इस पर सहमति व्यक्त की। स्वागत करने वालों में तमाम मीडिया कर्मी शामिल रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
