March 6, 2026
IMG-20251030-WA0232

काशीपुर। नगर व क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा-दीक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरमासा, काशीपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा को राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के शैक्षणिक हित हेतु अहम जिम्मेदारी दी गयी है। गौरतलब है कि बुधवार को राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में शिक्षक-अभिभावक संघ एवं पुरातन छात्र संघ के निर्वाचन हेतु एक बैठक का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया था। इस निर्वाचन बैठक में सर्वसम्मति से काशीपुर के विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित हेतु सदैव संघर्षरत रहने वाले शिक्षक अमित कुमार शर्मा को महाविद्यालय के शिक्षक-अभिभावक संघ का उपाध्यक्ष चुना गया है। अमित कुमार शर्मा के पुत्र तेजस्व गौड़ ने इसी वर्ष महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। यहां पर शिक्षक-अभिभावक संघ में वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा के पिता रमेश कुमार को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया है। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के शिक्षक-अभिभावक संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डाॅ. महिपाल सिंह , अन्तराष्ट्रीय एथलीट पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह, एशिया मेडलिस्ट राजीव चौधरी, चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुङिया आत्रेय, भाजपा जिला महामंत्री सुशील शर्मा, बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष अवधेश चौबे, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चन्द्र प्रजापति, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गौरव गर्ग, श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल काशीपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी शर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती कविता यादव, पार्षद अब्दुल कादिर, सुरेश सैनी, शिवांश गोले, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर मंत्री भाजपा राजकुमार यादव, वर्मा कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर तरूण वर्मा, शिवकुमार गुप्ता, सचिन मेहरोत्रा, हिन्दु जागरण मंच के अध्यक्ष संजय भाटिया, गौरव गुप्ता, कांग्रेस नेत्री अलका पाल, ब्राह्मण सभा काशीपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा समेत नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *