काशीपुर। 31 निर्धन कन्याएं मां बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के तत्वावधान में परिणय सूत्र में बंध गईं। संस्था की ओर से उन्हें जरूरत की चीजें व उपहार स्वरूप देकर विदा किया गया। चैती मेला प्रांगण में आयोजित आठवें सामूहिक विवाह समारोह के हजारों लोग साक्षी बने, जिन्होंने नवदंपत्तियों को खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। स्थानीय रामलीला मैदान से घोड़ों पर सवार 31 दूल्हों की बारात शनिवार सुबह निकाली गई, जिसकी अगुवाई मां बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद कुमार एवं पार्षद अनिल कुमार आदि ने की। चैती मेला प्रांगण स्थित विवाह मंडप में पहुंचने पर बारात का जोरदार स्वागत किया गया। चैती मंदिर के प्रमुख पंडा विकास अग्निहोत्री की देखरेख में 31 पुरोहितों ने वैदिक विधि विधान के साथ वर-वधू के फेरे संपन्न करवाए। संस्था की ओर से प्रत्येक जोड़े को उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग में आने वाले 25 उपहार दिए गए। इस अवसर पर समाजसेवी स्व. बाबूराम जी की पत्नी लज्जावती, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, अनुपम शर्मा, विकास शर्मा, अशोक कुमार सिंह, अमित सिंह, नीरज कांडपाल, रमेश चंद्र शर्मा, विजय चौधरी, प्रमोद कुमार शर्मा, विमल गुड़िया, अनिता कांबोज, ब्रृजेश कुमार गुप्ता, अजय शंकर कौशिक, कौशलेश गुप्ता, पार्षद वैशाली गुप्ता, राघवेंद्र नागर, अनुज सिंघल, एडवोकेट कैलाश प्रजापति आदि हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट आनंद कुमार ने बताया कि जसपुर खुर्द स्थित बांसियोंवाला शिव मंदिर समिति की ओर से वर्ष 2007 में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। तत्कालीन समिति के अध्यक्ष सुधीर चन्द्र आढ़ती की देखरेख में वर्ष 2010 तक हर वर्ष 11 गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता रहा था। इन सभी आयोजनों में बाल सुन्दरी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बाबूराम जी का भी हमेशा सहयोग रहता था। समिति के अध्यक्ष सुधीर चन्द्र के निधन के बाद समिति ने यह आयोजन बंद कर दिया था। तदुपरांत समिति की प्रेरणा से उनके पिता वरिष्ठ समाजसेवी स्व. बाबूराम जी ने सर्वप्रथम चैती मेला परिसर में 22 नवम्बर 2015 को 21 गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर इस शुभ कार्य की शुरूआत की थी। इस बार संस्था का यह आठवां आयोजन है। संस्था अब तक 150 गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह करवा चुकी है। संस्था के महासचिव/मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) ने बताया कि सामूहिक विवाह में फेरे सनातन धर्म के अनुसार विधि-विधान से करवाये गये। विवाह के उपरांत वर-वधू पक्ष को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
